Search

 
 
 

लातेहारः चलती बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा सवार

मनिका निवासी अविनाश कुमार यादव अपनी बाइक से मनिका से लातेहार जा रहे थे. इसी दौरान करकट शिव मंदिर के पास उनकी बाइक से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख कर अविनाश ने तुरंत बाइक रोक दी. रुकते ही बाइक से आग की लपटें उठने लगीं.
 

 Latehar : रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर लातेहार सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में मंगलवार की सुबह करीम 11.30 बजे एक चलती बाइक  में अचानक आग लग गयी. बाइक सवार बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, जिले के मनिका निवासी अविनाश कुमार यादव अपनी बाइक से मनिका से लातेहार जा रहे थे. इसी दौरान करकट शिव मंदिर के पास उनकी बाइक से अचानक धुंआ निकलने लगा. यह देख कर अविनाश ने तुरंत बाइक रोक दी. रुकते ही बाइक से आग की लपटें उठने लगीं.

 अविनाश किसी प्रकार बाइक छोड़ कर जान बचा कर वहां से भागे. कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई.सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार अविनाश से घटना की जानकारी ली. इस हादसे से कुछ देर के लिए वहां आवागमन बाधित हो गया. कई बस व अन्यौ वाहन बाइक जलती देख कुछ दूरी पर ही रुक गये.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही