Search

लातेहार: नाबालिग से सामूहिक दुष्‍कर्म के 5 आरोपी पकड़ाये, इनमें तीन नाबालिग

Latehar: पुलिस ने एक आदिवासी नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के पांच आरोपियों को पकड़  लिया है.  इन आरोपियों में तीन नाबालिग हैं. दो बालिग आरोपियों को मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया है. जबकि तीन नाबालिगों को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बालिग आरोपियों की पहचान असित तिर्की (20)  पिता स्व. निर्मल तिर्की और रेमीस तिर्की (19) पिता हेरमोन तिर्की के रूप में की गयी है. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है.
 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव के ही किसी शादी में गयी थी. उक्‍त सभी आरोपी भी उसी शादी में बाराती के रूप में आये थे. बताया जाता है कि शनिवार की तड़के तीन से चार बजे बीच उक्‍त आरोपी उसे नाबालिग लड़की को जबरदस्‍ती अपने साथ जंगल में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी किशोरी को वहां छोड़ कर फरार हो गए. 

पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर महुआडांड़ थाना पहुंचे. उन्‍होंने एक आवेदन सौंपकर मामले की जानकारी दी. डीएसपी शिवपूजन बहेलिया और इंस्पेक्टर पीर मुहम्‍मद के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया. छापेमारी कर पांचों आरोपी को पकड़ लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही