Search

 
 
 

लातेहार : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानों का किया निरीक्षण, 25 पैकेट एक्सपायरी आटा नष्ट

टीम ने महुआडांड़ बाजार के होटलों व दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया.  इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, दुकानों में स्वच्छता आदि की जांच की गई. अरुण किराना स्टोर में छापेमारी कर एक्सपायरी आटा पकड़ा. कुल करीब 25 पैकेट आटा को नष्ट किया गया.
 

Latehar : दिवाली को देखते हुए लातेहार के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को महुआडांड़ बाजार के होटलों व दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया.  इस दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, दुकानों में स्वच्छता आदि की जांच की गई. टीम ने अरुण किराना स्टोर में छापेमारी कर एक्सपायरी आटा पकड़ा. कुल करीब 25 पैकेट आटा को नष्ट किया गया. दुकान संचालक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया.


 खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल स्वीट्स पैलेस,  आशीष मार्ट,  पूनम मिष्ठान,  विष्णु भोजनालय, मां भोजनालय, गुप्ता स्वीट्स सहित अन्य दुकानों की जांच की. आशीष मार्ट के गोदाम में एक्सपायरी चिप्स, कुरकुरे व नमकीन जब्त की गई. एफएसओ ने प्रतिष्ठान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया. टीम में परामर्शी नागेन्द्र कुमार, खाद्य सुरक्षा सहायक कर्मी रजनीश कुमार व शहनाज खातून  शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही