Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अमन श्रीवास्तव के नाम पर्चा जारी, मुआवजा में से 8 फीसदी राशि देने को कहा

Latehar:  दामोदर वैली कॉरपोरेशन के तुबेद कोल प्रोजेक्ट एरिया के विस्थापितों को अमन श्रीवास्तव के नाम से एक पर्चा जारी किया गया है. पर्चा तुबेद कोलियरी के आसपास चिपकाकर अमन श्रीवास्तव गुट के सामलाल जी द्वारा जारी किया गया है. बताया गया है कि डीवीसी कंपनी से रामदयाल, सुमेज, गोविंद, जुगेश्वर, मोहरलाल, मुनिलाल, महेंद्र, जमींदार, लाल सहाय, जोहन, रामकिशुन, सामलाल, विशु एवं बालदेव को जमीन का मुआवजा की राशि का भुगतान किया गया है. पर्चा में चेतावनी दी गई है कि भुगतान की प्राप्त राशि से 8 प्रतिशत अमन श्रीवास्तव को दे दे. पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demonstration-of-kudmi-samaj-begins-at-kotshila-station/">जमशेदपुर

: कुड़मी समाज का कोटशिला स्टेशन पर प्रदर्शन शुरू

“पैसे दें नहीं तो जान हाथ से धोना पड़ेगा”

पर्चा में यह भी लिखा गया है कि उपरोक्त कोई भी व्यक्ति होशियारी ना दिखाए. अन्यथा परिवार समेत जान से हाथ धोना पड़ेगा. पर्चा में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त मुआवजा पानेवाले व्यक्ति चार दिनों के भीतर पैसा का इंतजाम कर लें. कभी भी उनसे पैसा की मांग की जा सकती है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहें. पर्चा सामलाल के नाम से जारी किया गया है और कम्प्यूटर से टाइप किया हुआ है. इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है. वहीं विस्थापितों में दहशत व्याप्त है. इस संदर्भ में डीवीसी कर्मियों ने अनभिज्ञता जाहिर की है. इसे भी पढ़ें :सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-attacks-pm-every-day-said-about-modis-dynastic-remarks-bjp-does-politics-of-convenience/">सिब्बल

हर दिन हो रहे पीएम पर हमलावर, मोदी की वंशवादी टिप्पणी को लेकर कहा, सुविधा की राजनीति करती है भाजपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही