Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पूर्व मंत्री ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी

पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ राम ने  डा भीमरामव अंबेडकर को उनकी जयंती पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित की.उन्‍होने कहा कि बाबा साहब  का स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Advertisement
Advertisement

Latehar : पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्‍यक्ष बैद्यनाथ राम ने  डा भीमरामव अंबेडकर को उनकी जयंती पर उन्‍हें श्रद्धासुमन अर्पित की.उन्‍होने कहा कि बाबा साहब  का स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा. वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और भारतीय संविधान को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई.

 

बैद्यनाथ राम 14 अप्रैल को जिला मुख्‍यालय से सटे जलता स्थित परिसर में स्‍थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्‍यापर्ण कर रहे थे. उन्‍होने आगे कहा क‍ि बाबा साहब आजीवन समानता और समान न्‍याय के लिए संघर्ष किया. उन्‍होने समाज के वंचित, दोषित व दलितों के उत्‍थान के लिए काम किया.  वहीं मौके पर सुदामा प्रसाद ने कहा क‍ि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज सुधार का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश दिया.वहीं इस मौके पर प्रभात कुमार, रविंद्र प्रजापति, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, विशाल कुमार राजन कुमार व विजय आदि मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही