Latehar : लातेहार जिला परिषद की ओर से मनिका प्रखंड मुख्यालय में 1.31 करोड़ रूपये की लागत से 38 दुकानें बनायी जायेगी. गुरूवार को स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी और उप विकास आयुक्त सैय्य्द रियाज अहमद ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
इसे भी पढ़ें
इस मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनिका में 1.31 करोड़ की लागत से 38 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा. दाल-भात केंद्र के समीप 14 दुकानें और लैंपस के पास 24 दुकानें बनाई जाएंगी. इसका उद्देश्य स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है.
वहीं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि इन दुकानों के बन जाने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे. उन्होने कहा कि जिला परिषद स्थानीय लोगों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा से तत्पर रहा है. मौके पर जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह व सनपतिया देवी, बीडीओ संदीप कुमार, सीओ अमन कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

