Search

 
 
 

लातेहारः अफीम तस्कारी के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

बारियातू थाना की पुलिस ने कांड संख्या 77/24 के प्राथमिक अभियुक्त  फुलेश्वरर गंझू उर्फ फुलदेव गंझू को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. वह बारियातू थाना क्षेत्र के लेबराही (जावाबार) का रहने वाला है. वह वर्ष 2024 से फरार चल रहा था.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Latehar : लातेहार जिले में अफीम व अन्यh मादक पदार्थों की खेती और तस्कhरी रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन सक्रिय है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी उनकी धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जिले के बारियातू थाना की पुलिस ने कांड संख्या 77/24 के प्राथमिक अभियुक्त  फुलेश्वरर गंझू उर्फ फुलदेव गंझू को गिरफ्तार जेल भेज दिया है. वह बारियातू थाना क्षेत्र के लेबराही (जावाबार) का रहने वाला है.

 


फुलेश्वार गंझू पर अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती करने के आरोप में थाने में एनडीपीएस एक्टा के तहत मामला दर्ज है. वह वर्ष 2024 से फरार चल रहा था. इसके अलावा पुलिस ने बारियातू थाना कांड संख्‍या 20/25 के फरार आरोपी रूपलाल यादव व राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहू (दोनों लावालौंग, चतरा के रहने वाला) तथा शंकर तुरी (लेबराही, जावाबार) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इन सभी पर अफीम व अन्‍य मादक पदार्थों की तस्‍करी का आरोप है. सभी को जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही