Search

 
 
 

नक्‍सलियों को मिल रहा सरकार की आत्‍मसमपर्ण नीति का लाभ : लातेहार SP

जिला पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में आत्‍मसमर्पण कर चुके नक्‍सली और उनके परिवार को मिलने वाले देय लाभ एवं उनकी समस्‍याओं का निराकरण को लेकर एक बैठक हुई, जिसकी अध्‍यक्षता एसपी कुमार गौरव ने की.
 
  • एसपी ने पुलिस मुख्‍यालय में सरेंडर कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों के साथ की बैठक

Latehar :  जिला पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में आत्‍मसमर्पण कर चुके नक्‍सली और उनके परिवार को मिलने वाले देय लाभ एवं उनकी समस्‍याओं का निराकरण को लेकर एक बैठक हुई, जिसकी अध्‍यक्षता एसपी कुमार गौरव ने की.

 

बैठक में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि सरकार की आत्‍मसमपर्ण नीति से प्रभावित होकर लातेहार के 51 नक्‍सलियों ने सरेंडर किया है. इसके अलावा आसपास के जिलों में भी नक्‍सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है.

 

एसपी ने कहा क‍ि सरकार इन नक्‍सलियों के पुर्नवास के लिए संकल्पित है. उन्‍होंने बताया कि आज की इस बैठक में 16 आत्‍मसमपर्ण कर चुके  नक्‍सली व उनके परिजनों ने भाग लिया है.

 

बैठक में आत्‍मसमपर्ण कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों को दिये जाने वाले लाभों की चर्चा की गयी. एसपी ने बताया कि उन्‍हें कई लाभ दे दिये गये हैं और जो लाभ अभी तक नहीं मिल पाये हैं, उन्‍हें शीघ्र ही दिए जाएंगे. 

 

कुमार गौरव ने बताया कि विभिन्‍न थाना क्षेत्रों में बैठक कर आत्‍मसमपर्ण कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों से संवाद स्‍थापित किया जा रहा है, ताकि  उनकी समस्‍याओं को समझा जा सके. 

 

बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा समेंत कई पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही