Search

 
 
 

लातेहारः प्रेम प्रसंग में युवती ने लगायी फांसी

घटना चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के बजरमुआ गांव की है. गांव से बाहर युवती का शव पेड़ से लटकता पाया गया. शव की शिनाख्तल बरजमुआ गांव के रामवीर गंझू की पुत्री सबीता कुमारी (20) के रूप में हुई है.
 
युवती की फाइल फोटो.

Latehar : लातेहार जिले के चंदवा में एक युवती ने पेड़ के सहारे फांसी  लगाकर जान दे दी. बताया जाता है कि उसने प्रेम प्रसंग में आत्मंहत्यात की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्मकहत्याम है या फिर उसकी हत्या कर आत्मरहत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. पुलिस इस संबंध में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के बजरमुआ गांव की है. गांव से बाहर युवती का शव पेड़ से लटकता पाया गया. शव की शिनाख्तल बरजमुआ गांव के रामवीर गंझू की पुत्री सबीता कुमारी (20) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह जंगल क्षेत्र में सबिता का शव पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी. पुलिस ने शव का पोस्टेमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही