Search

रामगढ़ः मनरेगा का नाम बदलने का निर्णय वापस नहीं हुआ तो देशव्यापी आंदोलन- शमशेर आलम

Ramgarh : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह कांग्रेस के मनरेगा बचाओ कार्यक्रम के प्रभारी शमशेर आलम शनिवार को रामगढ़ पहुंचे. उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन छोड़ेगी. शमशेर आलम यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. मौके पर विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता देवी व अल्पसंख्यक आयोग के वारिश कुरैशी मौजूद रहे. 


शमशेर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर कर वीबी ग्राम जी एक्ट लागू करना गरीबों, दलितों, आदिवासियों व महिलाओं के काम के अधिकार पर सीधा हमला है. यह रोजगार गारंटी को समाप्त करने का प्रयास है. जहां मनरेगा 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी देता था, वहीं, वीबी ग्राम जी एक्ट में काम को आपूर्ति-आधारित कर दिया गया है. बजट की सीमा तय कर दी गई है और फंडिंग में भी कटौती की गई है. इससे काम के दिन घटेंगे और मजदूरी भुगतान में देरी होगी. इससे ग्रामीण श्रमिकों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा.


शमशेर आलम ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस ने 5 जनवरी को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लोकभवन तक पैदल मार्च का आयोजन किया है. इसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा और मनरेगा को बचाने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा. विधायक ममता देवी ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी और ग्रामीण जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी. 


मौक पर सीपी संतन,  पंकज तिवारी,दिनेश मुंडा,मुकेश यादव,सुधीर मंगलेश, संजय साव, शहजाद खान, सागर महतो,भैरो ठाकुर,धर्मराज राम, बलराम साहू, टिंकू खान, गगन करमाली, अनिल नायक, राजू बर्मा, अनिल मुंडा,आजाद सिंह, कार्तिकराम,धीरेन्द्र कुमार,उतम कुमार समेत अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp