Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्‍थापना दिवस पर सदभावना दौड़ व रक्‍तदान शिविर का आयोजन

चार अप्रैल को जिले की 25वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुबह 6 बजे ‘रन फॉर लातेहार’ सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar:  चार अप्रैल को जिले की 25वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुबह 6 बजे ‘रन फॉर लातेहार’ सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया.

 

वहीं उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से सदभावना दौड़ को रवाना किया. सदभावना दौड़ में उपायुक्‍त के अलावा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी व उप विकास आयुक्‍त सैय्यद रियाज अहमद समेंत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, जन प्रतिनिधि व स्‍कूली बच्‍चों ने भाग लिया. सदभावना दौड़ कारगिल पार्क तक गयी. यहां अधिकारियों ने शहीद स्‍मारक पर माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें अपनी श्रदांजलि दी. 

 

 

सुबह 6 बजे से ही बेतला, नेतरहाट व अन्‍य पर्यटन स्‍थलों पर रन फॉर लातेहार का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद  रहे. जिला स्‍थापना दिवस के मौके पर उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने रेडक्रास सोसायटी, लातेहार के तत्‍वावधान में जिला स्‍टेडियम में आयोजित रक्‍तदान शिविर का उदघाटन किया. उन्‍होने स्‍वयं रक्‍तदान किया. मौके पर रेडक्रॉस के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्‍ता, सचिव जावेद अख्‍तर, कोषाध्‍यक्ष विशाल चंद्र साहू के अलावा कई लोग थे. 

 

उपायुक्‍त रक्‍तदान कर अन्‍य लोगों से भी रक्‍तदान करने के लिए प्रेरित किया. जिला स्‍थापना दिवस पर जिला स्‍टेडियम में में विकास मेला का भी आयोजन किया गया है. अपराह्न तीन बजे से बैडमिंटन व टेबुल टेनिस प्रतियोगिता तथा संध्‍या छह बजे से सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही