Search

 
 
 

रहमान डकैत के रोल को कई कलाकारों ने ठुकराया था, कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल धुरंधर 2 ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां शेयर की.
 

 Lagatar desk : आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल धुरंधर 2 ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां शेयर की.

 

रहमान डकैत के रोल के लिए इनकार

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म में अक्षय खन्ना के निभाए जाने वाले रहमान डकैत के किरदार के लिए कई कलाकारों ने इनकार कर दिया था. इनमें से एक साउथ सिनेमा के अभिनेता और बॉलीवुड के दो कलाकार शामिल थे. उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने रोल ठुकराते हुए यह लॉजिक दिया था कि यह रणवीर सिंह की फिल्म है और उन्हें इस भूमिका में दिलचस्पी नहीं है.मैं यकीन से कह सकता हूं कि आज फिल्म देखकर उन्हें अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा.मुकेश छाबड़ा

 


 लंबी और चुनौतीपूर्ण कास्टिंग प्रक्रिया

मुकेश ने बताया कि फिल्म की कास्टिंग में उन्हें करीब 400 कलाकारों की तलाश करनी पड़ी. उन्होंने छह लोगों की टीम बनाई और हर किरदार के लिए अलग से ऑडिशन किए.मुझे चार घंटे तक कहानी सुनाई गई. मैं सदमे में था. इतने बड़े स्तर की फिल्म में नए किरदार ढूंढना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन आदित्य धर ने मुझे पूरी आजादी दी.

 

 

 यालीना जमाली के रोल की खोज

फिल्म में यालीना जमाली के किरदार के लिए कई एक्ट्रेसेस ने संपर्क किया, लेकिन छाबड़ा और धर ने इस रोल के लिए इंडस्ट्री से दूर, बिल्कुल नया चेहरा खोजने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस भूमिका के लिए 1000 से अधिक ऑडिशन किए गए.हमें ऐसा चेहरा चाहिए था कि सबको लगे कि ये सच में यालीना ही है. यह सरप्राइज होना चाहिए.

 

'धुरंधर 2 की सफलता

19 मार्च को रिलीज़ हुई यह फिल्म केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में चर्चा में रही. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और फिल्म के मल्टीस्टारर किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही