Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: ग्रामसभा की बैठक, भूमि अधिग्रहण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Latehar: जिला मुख्यालय से सटे होटवाग में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामसभा की बैठक हुई. इसमें ग्रामीणों ने विरोध दर्ज किया. बता दें कि एनएचएआई द्वारा डुडंगी कला ग्राम से होटवाग तक एनएच-75 की चौड़ीकरण के लिए दो सौ फीट जमीन अधिग्रहण की जाएगी. इसी प्रस्ताव को लेकर बैठक हुई थी. ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. ग्रामसभा की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा व संचालन हीरा प्रसाद यादव ने किया. ग्रामसभा में मुखिया अनीता देवी, राजधनी प्रसाद यादव, रामदेव सिंह, लक्ष्मण यादव, शंभू यादव, हरिशंकर यादव, बसंत यादव, रामधनी यादव व कामेश्वर यादव समेत कई ग्रामीणों ने एक स्वर से एनएचएआई के द्वारा डुड़ंगी कला ग्राम से होटवाग तक दो सौ फीट जमीन अधिग्रहण का कड़े शब्दों में विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि रांची से कुडू तक एनएचएआई के द्वारा एनएच-75 में 61 फीट से 75 फीट जमीन का अधिग्रहण किया गया है तो किस प्रावधान के तहत यहां दो सौ फीट जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां भी एक फीट अधिक भूमि नहीं दी जायेगी. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
बैठक में एनएचएआई के द्वारा किसी भी प्रकार का नोटिस जारी होने पर उसे स्वीकार नहीं करने का प्रस्ताव पारित किया गया. ग्रामसभा में नागेश्वर यादव, सच्चिदानंद दुबे, मोहर सिंह यादव, सत्येंद्र यादव, रामधनी यादव, अरविंद यादव, गंगेश्वर यादव, प्रभु यादव, हीरा प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार यादव, वीरेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, अमीत कुमार यादव, सुमीत अग्रवाल, राकेश कुमार सिंह, मुकेश यादव, राजेश सिंह, राजमुनी राम, कृष्ण कुमार यादव, विकास कुमार सिन्हा, हरेंद्र यादव, अवधेश चंद्रवंशी, मंजीत यादव, लवलेश यादव, प्रदीप सिंह, सुरेश सिंह व विजय राम समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/assam-aiudf-chief-badruddin-ajmal-said-in-madrassa-controversy-we-have-no-sympathy-for-bad-elements-government-should-shoot-them/">असम

: मदरसा विवाद में AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा, हमें बुरे तत्वों से सहानुभूति नहीं है, सरकार उन्हें गोली मार दे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही