Search

 
 
 

लातेहार : होली का उत्साह मातम में बदला, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Latehar: जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिससे होली का उत्साह मातम में बदल गया. मृतक की पहचान संजय प्रसाद, ( 35) पिता विनोद प्रसाद, निवासी बारियातू के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, संजय प्रसाद डाढा से बरियातू आ रहा था.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Latehar: जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिससे होली का उत्साह मातम में बदल गया. मृतक की पहचान संजय प्रसाद, ( 35) पिता विनोद प्रसाद, निवासी बारियातू के रूप में हुई. 


जानकारी के अनुसार, संजय प्रसाद डाढा से बरियातू आ रहा था. इसी दौरान मध्य विद्यालय के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पोल से जा टकराया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. 

 

यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर बरियातू पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही