Search

 
 
 

लातेहारः योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें- डीसी

डीसी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति व सभ्यता का हिस्सा है. यह वर्षों से हम भारतीयों के जीवनशैली में रचा-बसा है.
 

Latehar : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लातेहार के न्यू, टाउन हॉल में शनिवार को जिला प्रशासन ने योग शिविर का आयोजन किया. शिविर का शुभारंभ डीसी उत्कर्ष गुप्ता, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई व सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह ने संयुक्ती रूप से किया. डीसी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य न केवल लोगों को योग के विभिन्न आसनों, क्रियाओं व प्राणायामों के बारे में जानकारी देना और योगाभ्यास कराना है, बल्कि इसे अधिक से अधिक घरों तक नियमित दिनचर्या के रूप में पहुंचाना भी है.

डीसी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति व सभ्यता का हिस्सा है. यह वर्षों से हम भारतीयों के जीवनशैली में रचा-बसा है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग जरूरी है. यह न सिर्फ तन व मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के विकास में सहायक भी है. योग प्रशिक्षक नवीन कुमार गुप्ता व महिला पतंजलि की जिला अध्ययक्ष सुनीता गुप्ता ने शिविर में कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन व प्रानोध्यान सहित योग के अन्य आसनों का अभ्यास कराया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही