Search

 
 
 

लातेहारः जिला स्थाजपना दिवस पर इंडियन रोलर बैंड देगा प्रस्तुति

लातेहार जिले की स्थापना के इस वर्ष 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं. इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से चार अप्रैल को खेल स्टेडियम  में शाम 6 बजे से सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे.
 

Latehar : लातेहार जिले की स्थापना के इस वर्ष 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं. इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से चार अप्रैल को खेल स्टेडियम  में शाम 6 बजे से सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध इंडियन रोलर बैंड के कलाकार प्रस्तुति देंगे.


जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रन फॉर लातेहार का आयोजन किया जायेगा. इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ  खिलाडी व छात्र-छात्रायें भाग लेंगे. इंडियन रोलर बैंड के कलाकार अपनी प्रस्तुाति देंगे. 

 


जिला प्रशासन ने जिले के पर्यटन स्थलों की सूची जारी कर दी है. इसमें नेतरहाट, बेतला नेशनल पार्क व भेडिया अभयारण्य सुग्गा बांध जलप्रपात, मिरचइया जलप्रपात, लोध जलप्रपात व केचकी संगम को शामिल किया गया है. राज्य स्तरीय महत्व सी श्रेणी में मां उग्रतारा देवी मंदिर (चंदवा), कांति झरना (चंदवा), द्वादषी घाटी व्यू प्वाईंट (हेनार फोरेस्ट), गारु , तापा पहाड़ (लातेहार) एवं ललमटिया डैम (लातेहार) को शामिल किया गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही