Search

 
 
 

दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला नया GM, सौमित्र मजूमदार ने संभाला पदभार

दक्षिण पूर्व रेलवे को नया नेतृत्व मिल गया है. सौमित्र मजूमदार ने बुधवार को महाप्रबंधक (GM) के पद का कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले वे इसी जोन में अपर महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
 

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे को नया नेतृत्व मिल गया है. सौमित्र मजूमदार ने बुधवार को महाप्रबंधक (GM) के पद का कार्यभार संभाल लिया. इससे पहले वे इसी जोन में अपर महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

 

सौमित्र मजूमदार भारतीय रेल यातायात सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं. अपने लंबे करियर में उन्होंने रेलवे के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. इनमें पूर्व रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे में मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक और मुख्य यातायात योजना प्रबंधक जैसे पद शामिल हैं.

 

उन्होंने पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे दोनों में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी काम किया है. रेलवे संचालन और वाणिज्यिक कार्यों के साथ-साथ जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन में भी उन्हें अच्छा अनुभव है.

 

बताया गया है कि नियमित नियुक्ति होने तक वे महाप्रबंधक के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके नेतृत्व में रेलवे के कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

प्रशासनिक कार्यों के अलावा उनकी रुचि खेल, संगीत, यात्रा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी है. वे इन क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं. इसके साथ ही वे पूर्व रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही