Search

 
 
 

लातेहार: JJMP के जोनल कमांडर ने किया सरेंडर

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि क्षेत्र में माओवादी व अन्य  उग्रवादी संगठन बहुत ही कमजोर हो गए हैं. पुलिस लगातार उन पर भारी पड़ रही है.
 

Latehar : लातेहार पुलिस की बढ़ती दबिश व झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एक उग्रवादी ने सरेंडर कर दिया. लातेहार एसपी ऑफिस में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने पलामू डीआईजी, लातेहार एसपी, एसएसबी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर कर दिया. बैजनाथ के ऊपर विभिन्न थानों में सात से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. लातेहार एसपी ने कहा कि उग्रवादी मुख्याधारा में लौटें और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति का लाभ लेने के लिए सरेंडर करें.

 माओवादी व उग्रवादी संगठन हुए कमजोरः एसपी

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि क्षेत्र में माओवादी व अन्य  उग्रवादी संगठन बहुत ही कमजोर हो गए हैं. पुलिस लगातार उन पर भारी पड़ रही है. कई शीर्ष माओवादी और उग्रवादी गिरफ्तार हो चुके हैं या पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये हैं. शेष जो बचे हैं, उनका भी यही अंजाम होगा. एसपी ने इस दौरान क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास अब कुछ ही समय शेष बचा है. यदि नक्सली अच्छी जिंदगी चाहते हैं, तो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें, नहीं तो पुलिस उनका खात्मा कर देगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही