Search

 
 
 

लातेहार: सड़क दुर्घटना में JMM नेता की मां की मौत

जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चिमो देवी (60)  पति माते उरांव, पता ग्राम कोमर की मौत हो गई. मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां थी.
 

Latehar : जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चिमो देवी (60)  पति माते उरांव, पता ग्राम कोमर की मौत हो गई. मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां थी.

 

बताया जा रहा है कि चिमो देवी बरनी के पास बालूमाथ जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी.  इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हेंर अपनी चपेट में ले लिया और वहां से फरार हो गया.

 

घटना के बाद स्थाानीय लोगों ने उन्हें अविलंब बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.  यहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया.  

 

घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

घटना की सूचना पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो नेता मो इमरान, साबिर अंसारी, ऐश्वर्या उरांव, सहित कई झामुमो कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. और घटना पर शोक व्यक्त किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही