Latehar: जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के भगिया गांव में गुरुवार को जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, अचानक वहां मातम पसर गया. दुल्हेि के चाचा धनेश्ववर राम (57) की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाने के बाद घर में कोहराम मच गया. धनेश्वनर राम थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम निवासी थे. बताया जाता है कि धनेश्वर राम अपने भतीजे बिक्की की शादी का कार्ड बांट कर अपने घर लौट रहे थे.
बिक्की की शादी आगामी 24 अप्रैल को होने वाली थी. घर लौटते समय सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर चढ़ जाने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

