Search

 
 
 

8वीं जैक बोर्ड में 96.8 प्रतिशत के साथ रांची पहले स्थान पर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा हो गई हैं. इसके साथ ही रांची जिला को 96.8 प्रतिशत दिया गया. जिले भर में रांची ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है.
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा हो गई हैं. इसके साथ ही रांची जिला को 96.8 प्रतिशत दिया गया. जिले भर में रांची ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है.

Uploaded Image

जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.8% रहा, जो पिछले वर्ष के तुलना में बेहतर है. बीते साल रांची दूसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार जिले ने सुधार करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर लिया है.

 

इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट टीम’ को दिया जा रहा है. इस टीम ने पूरे साल योजनाबद्ध तरीके से काम किया है. स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया.

 

प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित कर छात्रों की तैयारी का आकलन

प्रोजेक्ट के तहत छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की गई. जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई थी. इस दौरान छात्रों की तैयारी का आकलन किया गया. इसके अलावा कमजोर छात्रों की पहचान की गई. उनके लिए विशेष कक्षाएं चलाई गई थी.

 

बोर्ड परीक्षा से पहले तीन अभ्यास परीक्षाएं कराई गई थी. इसमें एक मॉक टेस्ट भी कराया गया, जिससे छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया गया था. जिला शिक्षा विभाग और अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही