Search

 
 
 

लातेहारः संकटमोचन भवानी मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर निकली कलशयात्रा

जुबली रोड स्थित संकटमोचन भवानी मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. 24 मार्च को वेदी पूजन व दुर्गा सप्तमशति पाठ होगा. 25 मार्च को रुद्राभिषेक व नौ कन्या ओं के  पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा.
 

Latehar : लातेहार शहर के जुबली रोड स्थित संकटमोचन भवानी मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव पर सोमवार को मंदिर परिसर से भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकल कर शहर के मुख्यर पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची. फिर मानस पथ होते हुए चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंची. यहां बैदिक मंत्रोच्चा.रण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलशयात्रा वापस मंदिर पहुंची.


मंदिर में कलशों को स्थायपित कर पूजा-अर्चना शुरू की गयी. सभी अनुष्ठान पंडित अनिल मिश्रा की अगुवाई में हुए. मुख्य यजमान की भूमिका में साकेत कुमार सप्नीक थे. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने बताया कि 24 मार्च को वेदी पूजन व दुर्गा सप्तमशति पाठ होगा. 25 मार्च को रुद्राभिषेक व नौ कन्या ओं के  पूजन के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

 

 

कलशयात्रा में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, राजधनी प्रसाद यादव, ध्रुव पांडेय, मंदिर समिति के सचिव सुरेश प्रसाद, लवकुश प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, सीतेश कुमार, नीतेश कुमार, सुरेश प्रसाद, जीतेंद्र प्रसाद, मंटू प्रसाद, अजय प्रसाद, कंचन शौंडिक सहित अन्य् लोग शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही