Search

 
 
 

लातेहारः रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें- डीआईजी

डीआईजी कौशल किशोर ने पुलिस अधिकारियों को रामनवमी के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया. कहा कि पर्व पर विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पहले से तैयारी करने की आवश्यकता है.
 

Latehar : पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल ने रामनवमी को लेकर सोमवार को लातेहार जिला पुलिस मुख्यारलय में एसपी कुमार गौरव व जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रामनवमी के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया. कहा कि पर्व पर विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पहले से तैयारी करने की आवश्यकता है.


उन्होंने जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव रहने का निर्देश दिया. ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जा सके. कहा कि जुलूस के रूट का पहले ही मुआयना कर लें. साइबर सेल सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखे. सोशल मीडिया पर सद्भाव बिगाड़ने व भ्रामक पोस्ट करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 


एसपी कुमार गौरव ने कहा कि साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम के नंबर 06565–247981 पर या मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार कुमार, विनोद रव्वा नी, शिवपूजन बहेलिया, डीएसपी संजीव मिश्रा समेत जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही