Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः महनवमी पर गायत्री मंदिर में हुआ कन्या पूजन, भंडारे में जुटे लोग

महानवमी के दिन शुक्रवार को नौ कन्याओं का पूजन देवी स्वरूप मानकर किया गया. आरती के बाद उन्हें भोजन कराया गया. भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ. भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार के चंदनडीह स्थित गायत्री मंदिर में चैत्र नवरात्र पर नौ दिवसीय गायत्री साधना अनुष्ठान आयोजित हुआ. महानवमी के दिन शुक्रवार को नौ कन्याओं का पूजन देवी स्वरूप मानकर किया गया. आरती के बाद उन्हें भोजन कराया गया. भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ. भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.


इस दौरान श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक गायत्री मंत्र का नियमित जाप किया.सभी अनुष्ठान पुजारी दिलेश्वर यादव व संदीप प्रसाद के निर्देशन में संपन्न हुए. इस साधना कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन-पूजन में अपनी आहुति देकर पुण्य अर्जित किया.

 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव के अलावा  पंकज सिंह, मुकेश पांडे, राकेश दुबे, मुरली प्रसाद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे. कार्यक्रम की सफलता में उर्मिला देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, सुरती देवी, भोला प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद, दिलेश्वर यादव, लव तिवारी सहित अन्य साधकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही