Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. रामनवमी भगवान श्रीराम को जन्मोात्स्व का पर्व है. इसे हमें मिलजुल कर मनाना चाहिए. भगवान श्रीराम ने समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये. हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिये.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है. रामनवमी भगवान श्रीराम को जन्मोात्स्व का पर्व है. इसे हमें मिलजुल कर मनाना चाहिए. डीसी शुक्रवार को श्रीरामनवमी पूजा महासमिति की ओर से थाना चौक स्थित मुख्य अखाड़ा में आयोजित रामनवमी पूजा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे. 


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाये. हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिये. डीसी व अन्यक अतिथियों ने महावीर मंदिर में आरती कर शाम 5.30 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ किया.

 

 

महासमिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि लातेहार हमेशा से आपसी सौहार्द्र व भाइचारा की मिसाल पेश करता आया है. हमें इस मिसाल को आगे बढ़ाना है. रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने सभी को रामनवमी की बधाई दी. इससे पहले महासमिति के पदधारियों ने अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर, तलवार, स्मृंति चिह्न व  रामनामी चादर भेंट कर किया. मौके पर महासमिति के संरक्षक त्रिभुवन पांडेय, जिला परिषद अध्यिक्ष पूनम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,  राजधनी प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह, विशाल भास्कअर, राजन तिवारी, सुभाष सिंह, रंजीत साहू सहित अन्य मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही