Latehar : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (एसओई) के करण कुमार ने सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक ला कर जिला टॉप किया है. उनके इस सफलता पर विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने करण कुमार को अपनी शुभकामनायें दी हैं. उन्होने इसका श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया. कहा कि सफलता सामुहिक प्रयास से ही मिलती है.
भारती ने बताया कि विद्यालय के प्रीतम कुमार ने 91.5, उज्जवल सोनी ने 90.4, स्नेहा कुमारी ने 86.2 व अभिषेक राणा ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. उन्होने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का प्रदर्शन 98.5 प्रतिशत रहा है. कुल 103 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 101 उर्तीण हुए हैं.
प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए समयबद्ध योजना के साथ मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास की ज़रूरत होती है. हालांकि उन्होने कम अंक लाने वाले छात्र व छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एक परीक्षा सिर्फ एक पड़ाव है, जहां से आप अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें ताकत में बदल सकते हैं. जो छात्र आज कम अंक लाए हैं, वही कल कड़ी मेहनत, सही दिशा और आत्मविश्वास के साथ शानदार सफलता हासिल कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment