Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय सतर्कता का ज्ञान सबके लिए जरूरी- प्रेम रंजन

क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन  प्रसाद सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए आवश्यनक है. वर्तमान में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सतर्कता व जन-जागरूकता की जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक है
Advertisement
Advertisement
बच्चों को पुरस्कृत करते आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक.

Latehar : भारतीय रिजर्व बैंक, रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन  प्रसाद सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का ज्ञान सभी के लिए आवश्यनक है. वर्तमान में बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय सतर्कता व जन-जागरूकता की जानकारी हर किसी के लिए आवश्यक है. सिंह गुरुवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ के अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय व झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.


उन्होंने लोगों से फ्रॉड कॉल या एसएमएस के जाल में नहीं फंसने की अपील की. कहा कि कभी भी कोई ओटीपी, पीन  नंबर या एटीएम नंबर किसी अनजान व्यंक्ति को नहीं बतायें.  स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें और वित्तीय साक्षरता मित्र एवं वित्तीय जागरूकता अग्रदूत की भूमिका निभाते हुए इन जानकारियों को अपने परिवार, पड़ोस व समाज तक पहुंचाएं.

 


इस अवसर प्रश्नोात्तरी का भी आयोजन किया गया और विजयी छात्रों को पुरस्कृ त किया गया. कार्यक्रम में क्षत्रीय निदेशक ने आरबीआई रांची की ओर से अभिनव पहल के तहत दोनों विद्यालयों में डिजिटल सामग्री से युक्त  वित्तीय साक्षरता व जागरूकता दीर्घा का भी उदघाटन किया. मौके पर विद्यालयों के प्रधानाध्याषपक, शिक्षक व छात्र मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही