Search

 
 
 

लातेहारः लोकहित अधिकार पार्टी के कई नेता 13 को राजद में होंगे शामिल

 

Latehar : लोकहित अधिकार पार्टी के लातेहार के कई पूर्व दिग्ग ज नेता 13 जुलाई को  राजद की सदस्यधता ग्रहण करेगे. यह जानकारी संगठन से इस्तीaफा दे चुके उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद ने मंगलवार को यहां जारी बयान में दी. उन्होंने बताया कि लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में संगठन के कई नेता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. ये सभी प्रदेश  राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव,  राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव व बिहार राजद के प्रधान महासचिव विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति में 13 जुलाई को राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. प्रसाद ने यह भी बताया कि झारखंड के सभी जिलों से उनके  समर्थक राजद में शामिल होने के लिए प्रदेश राजद कार्यालय रांची पहुंचेंगे.

 लातेहार जिले से उनके अलावा बलराम प्रसाद साहू, हजारीबाग से कुंज बिहारी साव, राम विलास साव, पूर्व मुखिया नन्दलाल साव व रणधीर कुमार साहू, चतरा से संजय कुमार स्नेही, अशोक कुमार डोम, शम्भु प्रजापति व मुरारी साव, जमशेदपुर से मनोज गुप्ता, बोकारो से जोधन नायक व संतोष साव, गिरिडीह से भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, शिवशंकर साहू व तारीक साव, पलामू से अशोक प्रसाद साहू व रामप्रसाद साहू, गढ़वा से प्रदीप गुप्ता व राम भजन गुप्ता, चाईबासा से शशिकांत ठाकुर, रांची से हिरालाल साहू व आर्यन कुमार सागर, साहिबगंज से इन्द्रदेव मंडल व सुनील साह, धनबाद से अशोक साव, गोड्डा से जय प्रकाश दास, खूंटी से फागू साहू, सरायकेला से प्रमोद कुमार साहू व सवेन्द्र गोराई , दुमका से उपेन्द्र मंडल, लोहरदगा से मो. कयूम अंसारी, रामगढ़ से राजेश प्रसाद, जामताड़ा से धनेश्वर मंडल, सिमडेगा से दिलमोहन साहू,  देवघर से रामप्रसाद मंडल के नेतृत्व में भारी संख्या में समर्थक 13 जुलाई रांची में जुटेगें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही