Search

 
 
 

लातेहार: कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी रचाई शादी

अदालत के आदेश के बाद एक प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गया. उन दोनों का विवाह शहर के अंबाकोठी के प्राचीन देवी मंडप में पुजारी दिलीप शुक्ला  ने कराया. जानकारी के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़ि‍ता सीमा कुमारी, पिता- बीरबल लोहरा (भूसाढ़, लातेहार) ने एक मामला दर्ज कराई थी.
 

Latehar: अदालत के आदेश के बाद एक प्रेमी युगल विवाह के बंधन में बंध गया. उन दोनों का विवाह शहर के अंबाकोठी के प्राचीन देवी मंडप में पुजारी दिलीप शुक्ला  ने कराया. जानकारी के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़ि‍ता सीमा कुमारी, पिता- बीरबल लोहरा (भूसाढ़, लातेहार) ने एक मामला दर्ज कराई थी.  

 


शिकायत के मुताबिक, आरोपी रामपाल गंझू, पिता-विशेश्वबर गंझू, तुपी चंदवा के साथ उसका प्रेम प्रसंग था. वे लोग सात वर्षों तक एक साथ रहे. इससे उनका एक पुत्र भी है. लेकिन आरोपी के परिवार वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. इसके बाद उसने थाना में मामला दर्ज कराया. बाद में पीडि़ता ने अदालत में आपसी सहमति से विवाह के लिए आवेदन दिया.

 
मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्यथ न्यालयिक दंडाधिकारी कुमारी जीव की अदालत ने वादी  और आरोपी को विवाह करने का आदेश पारित किया. अदालत के आदेश के बाद उन दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से  प्राचीन देवी मंडप में पुलिस अभिरक्षा में विवाह संपन्ना कराया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही