Search

 
 
 

लातेहार : पारंपरिक पूजा शुरू कराने को लेकर डीसी को ज्ञापन

जिले के चंदवा प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के रूद गांव के ग्रामीण इन दिनो काफी सशंकित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पाहन परिवार द्वारा पारंपरिरक पूजा पाठ नहीं कराये जाने के कारण गांव में अशुभ घटनाएं हो रही है.
 

Latehar : जिले के चंदवा प्रखंड के बरवाटोली पंचायत के रूद गांव के ग्रामीण इन दिनो काफी सशंकित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पाहन परिवार द्वारा पारंपरिरक पूजा पाठ नहीं कराये जाने के कारण गांव में अशुभ घटनाएं हो रही है. 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पाहन परिवार पूजा स्थल के 33.47 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है और अपने दायित्वों का निवर्हन नहीं कर रहे हैं. इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एक ज्ञापन उपायुक्त, लातेहार को सौंपा है. 

 

ग्रामीणों ने पारंपरिक प्राकृतिक पूजा-पाठ को पुनः शुरू कराने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि पूजा व अनुष्ठानों के लिए गांव में लगभग 33.47 एकड़ जमीन है. पूर्व काल से ही यहां सरहुल, कर्मा, होलिका दहन, सावन सप्तमी सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान होता आ रहा था. अनुष्ठान का शुभारंभ गांव के पाहन द्वारा किया जाता था. लेकिन विगत तीन महीनों से गांव में पारंपरिक पूजा-पाठ बंद है.

 

उक्त भूमि को पाहन परिवार ने अपने कब्जे में कर लिया. आवेदन में कहा गया है कि पारिवारिक विवाद के कारण पाहन परिवार द्वारा पूजा-पाठ व अन्यर दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा रहा है. पूजा-अनुष्ठान बंद रहने से गांव में कई अशुभ घटनाएं हो चुकी हैं और भविष्य में भी अनिष्ट की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है.

 

मौके पर भगवती देवी, मुरारी महतो, संजय भारती, देवेंद्र महतो, गणेश ठाकुर, विजय साहू, मनोज राव, चरण ठाकुर, अजीत उरांव, संजय उरांव, हरमन तिर्की, विजय उरांव, मालती देवी, सीता देवी, संगीता देवी, तारामणि देवी, प्रिया कुमारी, प्यारी कुमारी, शीला देवी, आशा देवी व पूनम देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही