Search

 
 
 

Latehar News: तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

शुक्रवार की दोपहर सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत में तालाब में डुबने से एक 55 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत हो गयी. घटना पंचायत के बरका अहरा में घटी. मृतक की शिनाख्‍त रूपण उरांव पिता जागा उरांव के रूप में की गयी है. वह सदर थाना क्षेत्र केे जागिर गांव निवासी था.
 
Latehar News

Latehar: शुक्रवार की दोपहर सदर थाना क्षेत्र के नावागढ़ पंचायत में तालाब में डुबने से एक 55 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत हो गयी. घटना पंचायत के बरका अहरा में घटी. मृतक की शिनाख्‍त रूपण उरांव पिता जागा उरांव के रूप में की गयी है. वह सदर थाना क्षेत्र केे जागिर गांव निवासी था.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण तालाब में पानी काफी अधिक था. बताया जाता है कि तालाब के पास पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में गिर गया और फिर बाहर नहीं निकल सका.

 

घटना की जानकारी मिलने पर नागवाढ़ पंचायत के मुखिया राम प्रवेश उरांव एवं स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे. इसकी सूचना पुलिस दी गयी. पुलिस तत्‍काल पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिवार व गांव में मातम का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही