Search

 
 
 

Latehar : विधायक ने किया नगर भ्रमण, ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं को जाना

सोमवार को स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्लों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के सामने खुलकर रखा.
 

Latehar : सोमवार को स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्लों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के सामने खुलकर रखा. विधायक ने शिवपुरी, धर्मपुर आदि इलाकों में ग्रामीणों से मुलाकात की. शहर के थाना चौक स्थित प्राचीन देवी मंडप सामुदायिक भवन में ग्रामीणों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को दूर किया जाएगा. 

 

इस मौके पर ग्रामीण वीरेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण हो जाने से यहां लोगों को शादी विवाह के मौके पर काफी सहूलियत होगी. प्रदीप प्रसाद ने थाना चौक में नाली निर्माण करने की मांग रखी. इसी दौरान श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर समिति, लातेहार के सह सचिव रंजीत कुमार ने विधायक को श्री वैष्णव देवी मंदिर स्थित सामुदायिक विवाह मंडप में सुंदरीकरण एवं मुख्य द्वार बनाने का आग्रह किया.  

 

मौके पर श्री सूर्य नारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, पवन कुमार, पिंटू रजक, आनंद कुमार सिंह और प्रमोद कुमार गुप्ता मौजूद थे. इसके अलावा विधायक ने शहर के करकट ग्राम स्थित समुदाय भवन में भी ग्रामीणों के साथ बैठक की. यहां पर फूल मालाओं से विधायक श्री राम का स्वागत किया गया. ग्रामीणों ने सड़क एवं पेयजल की सुविधा बहाल करने की मांग की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही