Search

 
 
 

लातेहारः प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 4 अरेस्ट

थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी संतु भुइयां की पत्नी सोनी देवी के साथ कारू सिंह का पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बात को लेकर संतु भुइयां ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारू सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी.
 

Latehar : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में एक युवक कारू सिंह की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में संतु भुइयां, उसकी पत्नी सोनी देवी, जमुना उरांव व शंभू उरांव शामिल हैं. सभी सेमरहट के माइली टोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है. यह जानकारी मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने दी.

 

थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी संतु भुइयां की पत्नी सोनी देवी के साथ कारू सिंह का पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बात को लेकर संतु भुइयां ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारू सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी.

 

हत्या के बाद सबूत छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को सनगडवा स्थित एक नर्सरी के पास फेंक दिया था. कारू सिंह के पिता कृष्णानंद सिंह ने मनिका थाना में लिखित आवेदन देकर संतु भुइयां पर हत्या का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही