Search

 
 
 

लातेहारः नगर पंचायत की टीम ने चलाया जांच अभियान, दुकानों से 25 किलो प्लास्टिक जब्त

टीम ने दुकानों से कुल 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया है. उक्त दुकानदारों से 1100 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान में नगर प्रबंधक जया लक्ष्मीस भगत, राजकुमार वर्मा, राहुल कुमार, राजस्व निरीक्षक व कनीय अभियंता शामिल थे.
 

Latehar : लातेहार के नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने बाजार की दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया. टीम ने दुकानों से कुल 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया है. उक्त दुकानदारों से 1100 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान में नगर प्रबंधक जया लक्ष्मीस भगत, राजकुमार वर्मा, राहुल कुमार, राजस्व निरीक्षक व कनीय अभियंता शामिल थे.


अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि सिंगल यूज पप्लालस्टिक कैरीबैग में सामान नहीं बेचें. क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध है. नगर प्रबंधक ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मनुष्य और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालता है. नगर पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही