Search

 
 
 

Latehar News : तीन साल से एक ही कार्यालय में कार्यरत 13 लिपिकों का तबादला

Latehar News : तबादला सूची में सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक करूणेश कुमार को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केद्र मनिका में स्‍थानांतरित किया गया है.जबकि सि‍विल सर्जन कार्यालय के लिपिक अजय कुमार यादव को सामुदा‍यिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र.
 
परिवार कल्‍याण विभाग

Latehar News : जिले के सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थानों में तीन साल या उससे अधिक समय से कार्यरत 13 लिपिकों का सामुहिक तबादला कर दिया  है. सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो ने झारखंड सरकार के संयुक्‍त सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य चिकित्‍सा शिक्षा व परिवार कल्‍याण विभाग व उपायुक्‍त के निर्देश पर यह कार्रवाई की है.

 

 


तबादला सूची में सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक करूणेश कुमार को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केद्र मनिका में स्‍थानांतरित किया गया है.जबकि सि‍विल सर्जन कार्यालय के लिपिक अजय कुमार यादव को सामुदा‍यिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र. सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक रूपक कुमार को अपर मुख्‍य चिकित्‍सा पदाधिकारी कार्यालय. अपर मुख्‍य चिकित्‍सा पदाधिकारी कार्यालय, लातेहार के लिपिक संजय सिन्‍हा को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बालुमाथ, सदर अस्‍पताल के लिपि‍क भुनेश्‍वर राम को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र महुआडांड़, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बालुमाथ के लिपिक संजीत कुमार को स‍िविल सर्जन कार्यालय.

 

लातेहार और वृंदा गोप को प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केद्र पल्‍हैया मनिका, प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केद्र बारियातू के लिपिक जीतेंद्र पाठक को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बरवाडीह, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र चंदवा की लिपिक विनिता देवी को सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र मनिका के लिपिक मनोहर प्रसाद को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र चंदवा, सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बरवाडीह के लिपिक श्रवण कुमार को सिविल सर्जन कार्यालय. रेफरल अस्‍पताल के लिपिक भिषेक कुमार को सदर अस्‍पताल, लातेहार और सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र महुआडांड़ के लिपिक अमीत कुजूर को रेफरल अस्‍पता गारू में स्‍थानांतरित किया गया है. स्‍थानांतरित लिपिकों को तीन दिनों के अंदर स्‍थानांतरित पदस्‍थापन में योगदान देने का निर्देश दिया गया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही