Latehar News : लातेहार सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. नालसा व झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया.
इसे भी पढ़ें
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 15,500 वादों का निबटारा किया गया. साथ ही 2,61,00,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया. मामलों की सुनाई के लिए कुल सात बेंच बनाई गई थीं. इन बेचों में पारिवारिक विवाद के 19 वादों का निष्पादन हुआ. दुर्घटना के एक वाद में 2.5 लाख रुपये का सेटेलमेंट किया गया. बिजली से संबंधित 34 प्री लिटिगेशन मामले व कोर्ट में लंबित 17 वादों का निष्पादन किया गया. चेक लेन-देन के प्री लिटिगेशन के 64 मामले व कोर्ट में लंबित 18 वादों का निष्पादन हुआ. जिसमें कुल 12,72,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया. बैंक से जुड़े 812, क्रिमनल कम्पाउंडेबल के 418 व 28 सिविल वादों का निष्पादन किया गया.
मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम उत्कर्ष जैन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल सहित अन्य मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

