Latehar News: जिले के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 16 मवेशियों की मौत हो गयी. इनमें से सोमर यादव के आठ, केशो उरांव के सात व सुरेंद्र उरांव के एक मवेशी शामिल है. घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को विधायक प्रतिनिधि संजय यादव एवं भू-राजस्व विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय उक्तट गावं पहुंचे. यहां उन्होंठने पीडि़तों से मुलाकात की. विधायक प्रतिनिधियों ने प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वाीसन दिया.
इसे भी पढ़ें:
बाद में विधायक प्रतिनिधि संजय यादव की पहल पर पशु चिकित्सक प्रभारी एवं पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंचकर मृत पशुओं का निरीक्षण किया. मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल यादव, समाजसेवी श्याम यादव, राजेश यादव, वार्ड सदस्य गोविंद उरांव, हल्का कर्मचारी हेम्ब्रम तिग्गा, अजय यादव, पशु चिकित्सक प्रभारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

