Latehar News : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक के लिए कारगर कदम उठने का निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम करें.
इसे भी पढ़ें
डीएमओ मो. नदीम सफी ने बताया कि जिले में पिछले करीब एक माह (28 अक्टूिबर से अब तक) में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए गए अभियान में 29 वाहनों जब्त किये गए. तीन प्राथमिकियां दर्ज करायी गईं और वाहनों से 15,76,601 रुपए जुर्माना वसूला गया.
एसपी कुमार गौरव ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन में लगे लोगों को पकड़कर उन पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया.
अक्टूबर में 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत
एक अन्य खबर के अनुसार, डीसी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति के साथ भी बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया. डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि जिले में अक्टूबर माह में कुल 13 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं. इन दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

