Latehar News : रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामूदाग फोरलेन सड़क पर हुआ. एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे. तभी नामूदाग के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
इसे भी पढ़ें
खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्तह नहीं हो सकी थी. सूचना मिलते ही मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मनिका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

