Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : 146 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने नशा के अवैध कारोबार करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar : पुलिस ने नशा के अवैध कारोबार करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के चंदवा की ओर से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में कुछ लोग गांजा लेकर बालूमाथ के रास्ते बिहार की ओर जा रहे हैं. 

 

इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालूमाथ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बालूमाथ थाना पुलिस द्वारा वहां चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार को रोका गया. तलाशी लेने पर कार से गांजा से भरे छह बोरे बरामद किए गए. इनका कुल वजन 146 किलोग्राम पाया गया. पुलिस ने गांजा व गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त करते हुए कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के रहने वाले हैं और अपने सरगना के माध्यम से ओडिशा से गांजा तस्करी कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस के अनुसार आरोपी कई वर्षों से गांजा तस्करी में संलिप्त थे. बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 22 लाख रुपये बताया गया है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में राहुल भुईसल, कलामुद्दीन उर्फ सोनू और संतोष बेहेरा  (झारसुगुड़ा, ओडिशा) का नाम शामिल है. छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह, बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा तथा बालूमाथ थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही