Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Latehar News : अवैध कोयला लदे 3 ट्रक जब्त, तीनों के चालक गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त करते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार ट्रक चालक.

Latehar : लातेहार पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को जब्त करते हुए उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. चालकों के पास ट्रकों पर लदे कोयला से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं था.

 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान अवैध कोयला लदे ट्रक संख्य जेएच 01-एएक्सक- 3011, जेएच 02एजे- 5519 और जेएच 02एटी- 0155 को पकड़ा. गिरफ्तार चालक मुकेश यादव, मुखलाल यादव व उदय कुमार यादव चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केंदुआ के रहने वाले हैं. उनके खिलाफ हेरहंज थाना में कांड संख्या1 25/26 दर्ज कर जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही