Latehar News: लोक आस्थाे का चार दिवसीय महान पर्व छठ की तैयारियां जिले में जोरों से चल रही है. पर्व पहले दिन 13 नवंबर को छठ व्रतियों ने नहाय खाय से व्रत का प्रारंभ किया. दूसरे दिन 14 नवंबर को छठ व्रतियों ने खरना किया और खीर का प्रसाद बना कर ग्रहण किया. इससे पहले छठ व्रतियों ने शहर के औरंगा नदी एवं अन्या जलाशयों में स्नान कर भगवान भास्कर की अराधना की और माता आह्न किया.
इसे भी पढ़ें:
उपायुक्त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के आवास में परिजन छठ पर्व कर रही है. उपायुक्त की पत्नी भी छठ पर्व कर रही हैं. उपायुक्तन को छठ व्रतियों का हाथ बंटाते हुए देखा गया. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक दोनों के आवास में छठ पूजा के गीत बज रहे हैं. शनिवार को देर रात तक लोगों को एक दूसरे के घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण करते देखा गया.
15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य एवं 16 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दी जायेगी. औरंगा नदी मुख्य छठ घाट में सूर्यनारायण पूजा समिति के व्यापक तैयारियां की गयी है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बाइपास चौक से राजहार एवं छठ घाट तक आकर्षक विद्युत सज्जाे करायी गयी है. कई जगहों पर तोरणद्वार बनाये गये हैं.
सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जायेगी. इसकी भी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गंगा आरती भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि आयोजन मे नगर वासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है. उन्होंने बताया कि 16 नवंबर की संध्या भगवान भास्कार की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

