Search

 
 
 

Latehar News : सांप के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में  सांप के काटने से पांच साल के बच्चे अंकित उरांव की मौत हो गई. वह गांव के देवेंद्र उरांव का पुत्र था.
 
Latehar News

Latehar : लातेहार सदर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में  सांप के काटने से पांच साल के बच्चे अंकित उरांव की मौत हो गई. वह गांव के देवेंद्र उरांव का पुत्र था. जानकारी के अनुसार, अंकित उरांव अपने घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया.

 


जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पएताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराने ले गये. जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उसे इलाज के लिए सदर अस्प ताल ले गए. तब काफी देर हो चुकी थी. अस्प ताल में  जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर पीडि़त को तत्कासल अस्प ताल ले जाएं. झाड़-फूंक में समय नहीं गवाना चाहिए. समय पर इलाज होने पर उसकी जान बचायी जा सकती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही