Search

 
 
 

Latehar News : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 8 छात्रों ने नीट क्वालिफाई किया

नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है. इस बार विद्यालय के आठ छात्रों ने NEET-2026 में सफलता प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया है.
 
Latehar News

Latehar : नेतरहाट आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है. इस बार विद्यालय के आठ छात्रों ने NEET-2026 में सफलता प्राप्त कर झारखंड का नाम रोशन किया है. विद्यालय के आर्यन गुप्ता, शाश्वत आनंद, राहुल कुमार, राज गौरव, आयुष कुमार हिंद, हर्ष कुमार हिंद, सत्यम उरांव व कमल राज ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है.

 


प्राचार्य ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, बच्चों में नैतिक मूल्यों व सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहा है. आने वाले वर्षों में भी यहां के विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करते रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही