Search

 
 
 

Latehar News : 90 स्कूलों को मिला मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार

जिले के 90 विद्यालयों को मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने इसे ले कर सूची जारी की है.
 

Latehar :  जिले के 90 विद्यालयों को मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची ने इसे ले कर सूची जारी की है. बता दें कि यह पुरस्‍कार राज्‍य, प्रमंडल, शहरी स्‍थानीय निकाय, प्रखंड व पंचायत पर चयनित किए गये हैं.जिले के आठ विद्यालयों को राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. जबकि प्रखंड स्‍तर पर नौ और पंचायत स्‍तर पर कुल 73 विद्यालयों को मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है.

 

जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने विद्यालय प्रबधंन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों व छात्रों के परिश्रम और अधिकारियों के मार्गदर्शन और समन्‍वय के कारण ही जिले को यह इतने पुरस्‍कार प्राप्‍त हो सके हैं. 

 

बता दें कि प्रदेश में चयनित 2582 विद्यालयों में से 110 विद्यालयों को राज्‍य स्‍तर पर मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है. इसमें हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और सिमडेगा को प्रथम पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है.शहरी स्‍थानीय निकायों में 41, प्रखंड स्‍तर पर 262 और पंचायत स्‍तर पर  2164 विद्यालयों को पंचायत स्‍तर पर मुख्‍यमंत्री स्‍वच्‍छ विद्यालय का पुरस्‍कार प्राप्‍त हुआ है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही