Search

 
 
 

Latehar News : तेज आंधी-बारिश में गिरा विशालकाय पेड़, महिला की दबकर मौत

बुधवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी-बारिश में एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. यह घटना जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र स्थित भगिया पंचायत के बरवाटोला की है.
 

Latehar :  बुधवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी-बारिश में एक विशालकाय पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. यह घटना जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र स्थित भगिया पंचायत के बरवाटोला की है.

 

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले में बुधवार देर शाम अचानक तेज आंधी-बारिश हुई. उस समय रामेश्वर गंझू और उनके परिवार के लोग घर पर ही मौजूद थे.

 

इसी बीच रामेश्वर गंझु के घर के ऊपर एक विशालकाय पेड़ गिर गया और उनकी पत्नी सीमा देवी पेड़ व घर के मलबे के नीचे दब गई. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

 

इस घटना में घर के बाहर खड़ी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरूवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव और अंचल अधिकारी बालेश्वर राम घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

 

अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी. तत्काल राहत के लिए मृतक के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गयी.  शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही