Search

 
 
 

Latehar News : संत रविदास जयंती पर बनारस से निकली कलशयात्रा 30 को पहुंचेगी लातेहार

भाजपा ने संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते भाजपा नेता.

Latehar : भाजपा ने संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत बुधवार से हो चुकी है और 20 फरवरी 2027 तक चलेगा. यह जानकारी भाजपा के पूर्व विधायक हरेकृष्णच सिंह ने परिसदन में प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि बनारस स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी लेकर 131 कलशों में रखकर देश के विभिन्न राज्यों व जिलों में भेजा जाएगा. पवित्र कलशयात्रा 30 जुलाई गुरुवार को लातेहार पहुंचेगी. यहां कलश का भव्य  स्वािगत किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.


भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने बताया कि कलश को शहर के श्री वैष्ण व दुर्गा मंदिर में आम लोगों के दर्शनाथ रखा जायेगा. उन्होंने लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है. प्रेसवार्ता में राकेश कुमार दुबे, पिंटू रजक, मुकेश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही