Search

 
 
 

Latehar News: लातेहार के अभिजीत को ईस्ट जोन जूनियर चैंपियनशिप में दो पदक

Latehar News: जबकि 4×400 मीटर मिक्स रिले रेस में टीम के साथ रजत पदक प्राप्त किया. अभिजीत के एक ही प्रतियोगिता में दो पदक हासिल करने पर जिला खेल पदाधिकारी अनिवेश कुमार ने बधाई दी है.
 
अभिजीत कुजूर ने जीते दो पदक

Latehar News: 22 से 24 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के अभिजीत कुजूर ने शानदार प्रदर्शन किया है. अभिजीत ने इस प्रतियोगिता में बालक अंडर-20 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया.


इसे भी पढ़ें:


जबकि 4×400 मीटर मिक्स रिले रेस में टीम के साथ रजत पदक प्राप्त किया. अभिजीत के एक ही प्रतियोगिता में दो पदक हासिल करने पर जिला खेल पदाधिकारी अनिवेश कुमार, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, फादर दिलीप एक्का, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, तनवीर अहमद, सचिव अनुभा खाखा, कोषाध्यक्ष अमित रंजना मिंज, कोच कुजूर सर, आलोक राठौर, मोती मिंज एवं मेहताब आलम समेत खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही