Latehar News : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य बालुमाथ के बरवाटोली भगिया निवासी रोहन गंझू पिता करम गंझू उर्फ कर्मा गंझू अपने घर आया है, और उसके पास हथियार भी है. रोहन गंझू की पूर्व से ही पुलिस को तलाश थी और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही थी.
पुलिस को कई कांडों में उसकी तलाश थी. सूचना मिलने पर एक छापामारी दल कर गठन कर सरचनवा रोड में घेराबंदी की गयी और इस छापामारी कर रोहन गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने के बाद उसके पास से देशी मजल लोडिंग बंदुक बरामद किया गया. रोहन गंझू पर जिले के बारियातू व बालुमाथ थाना में कई मामले दर्ज हैं. छापामारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी पुअनि अनुभव सिन्हा, वअनि देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार सिंह, होसेन डांग व मनोज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

