Search

 
 
 

Latehar News : अपर समाहर्ता ने कहा जमीन संबंधी समस्‍याओं का किया जायेगा समाधान

जिले के नये अपर समाहर्ता के रूप में सलमान ज़फर खिजोरी ने यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि निवर्तमान अपर समाहर्ता रामा रविदास के स्‍थानातरण के बाद खिजोरी लातेहार के नये अपर समाहर्ता के रूप में अपना योगदान दिया है.
 

Latehar :  जिले के नये अपर समाहर्ता के रूप में सलमान ज़फर खिजोरी ने यहां अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि निवर्तमान अपर समाहर्ता रामा रविदास के स्‍थानातरण के बाद खिजोरी लातेहार के नये अपर समाहर्ता के रूप में अपना योगदान दिया है.

 

योगदान देने के बाद पत्रकारों ने जब उनसे कहा कि लातेहार में जमीन संबंधी काफी समस्‍यायें और विवाद हैं. इस पर उन्‍होने कहा क‍ि जिले में जमीन संबंधी समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान का उनकी प्राथमिकता होगी.

 

इसके लिए वे अंचल स्‍तर पर शिविर का आयोजन करेगें. उन्‍होने कहा कि अगर अंचल स्‍तर पर समस्‍या का निदान नहीं होता है तो उसका जिला स्‍तर से समाधान किया जायेगा. खिजोरी ने कहा कि अगर आम लोगों को जमीन संबंधी कोई भी शिकायत हो तो वे अंचल स्‍तर पर जा कर शिकायत करे. अगर वहां समाधान नहीं हो तो वे सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं. समस्‍याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जायेगा.

 

इससे पहले स्‍थानांतरण के बाद निवर्तमान अपर समाहर्ता रामा रविदास का एक सादे समारोह में विदायी दी गयी. मौके पर लोगों ने रविदास के कार्यकाल की प्रशंसा की.रदिवास एक सहज और सुलभ अधिकारी के रूप में जिले में अपनी छाप छोड़ी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही